Search

 
 
 

अवैध खनन मामला: तीन आरोपियों के खिलाफ ED कोर्ट ने धारा 3 और 4 के तहत किया चार्ज फ्रेम

 
Ranchi: अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी भगवान भगत, ट्विंकल भगत और कृष्णा साहा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गुरुवार को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है. जिसके बाद अब तीनों आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग करने का मुकदमा चलेगा. ये सभी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के सहयोगी है. इन पर पंकज मिश्रा के सहयोग से साहेबगंज में पत्थर का अवैध खनन और अवैध ढुलाई कर कारोबार करने का आरोप है. इस मामले में कृष्णा साहा जमानत पर है. भगवान भगत और ट्विंकल भगत फिलहाल जेल में बंद है. कोर्ट ने PMLA की धारा 3 और 4 के तहत आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम किया है. इसे भी पढ़ें - सुखबीर">https://lagatar.in/sukhbir-sandhu-and-gyanesh-kumar-were-appointed-election-commissioners-adhir-ranjan-choudhary-said-process-flaws/">सुखबीर

संधू और ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त नियुक्त किये गये, अधीर रंजन चौधरी ने कहा, प्रक्रिया में खामियां…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही