Ranchi : साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड़ से ज्यादा के अवैध खनन मामले में दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की जमानत याचिका पर आज बुधवार कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने राहुल को बेल देने से इनकार करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है. राहुल यादव और ED के अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.
अवैध खनन मामला : दाहू यादव के बेटे राहुल को बेल देने से ED कोर्ट का इनकार
Last Updated: Jan 31, 2024 12:00 AM (IST)