Search

 
 
 

अवैध खनन मामला: ED गुरुवार को करेगी साहिबगंज डीसी से पूछताछ

 
Ranchi: 1250 करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले ईडी साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से कल (गुरुवार) को पूछताछ करेगी. बीते छह जनवरी को ईडी ने समन जारी करते हुए सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी, साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को 11 जनवरी और विनोद सिंह को 15 जनवरी को ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-10-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।10 JAN।।रांची में ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 अरेस्ट।।हमले को याद कर रोने लगीं MLA पुष्पा देवी।।दिनेश गोप से ED उगलवाएगी राज।।बिहारः 34 डीपीओ का रूका वेतन।।22 को अयोध्या नहीं जाएंगी सोनिया।।समेत कई अहम खबरें।।

एक साथ 12 ठिकानों पर ईडी ने की थी छापेमारी

साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन और ईडी के गवाह विजय हांसदा को प्रभावित करने से जुड़े मामले में ईडी ने बीते तीन जनवरी को बड़ी कार्रवाई की थी. ईडी ने एक साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, डीएसपी राजेंद्र दूबे, साहिबगंज के खनन कारोबारी खुदानिया बंधु, मुख्यमंत्री के दोस्त विनोद कुमार सिंह, रौशन सिंह, कोलकाता के कारोबारी अभय सरावगी, पूर्व विधायक पप्पू यादव, रांची के बिरसा मुंडा जेल के जमादार अवधेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान शेल कंपनियों के जरिये निवेश, संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के साक्ष्य एजेंसी को मिले हैं. बरामदगी के आधार पर ही ईडी अब आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें- पूरे">https://lagatar.in/blow-whistle-increase-attendance-program-will-start-in-entire-jharkhand/">पूरे

झारखंड में शुरू होगा सीटी बजाओ, उपस्थिति बढ़ाओ कार्यक्रम
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही