Search

 
 
 

अवैध खनन मामला : पूर्व विधायक राजकिशोर पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

 
Ranchi :  साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले की जांच इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) कर रही है. इस मामले में पूर्व विधायक राजकिशोर यादव उर्फ पप्पू आज मंगलवार को ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. जिसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे  पूछताछ शुरू कर दी है. बता दें कि  राजकिशोर यादव उर्फ पप्पू यादव बिहार के कटोरिया के पूर्व विधायक हैं.

पंकज मिश्रा के बाद पप्पू ने संभाली थी अवैध खनन की कमान 

गौरतलब है कि बीते तीन जनवरी को ईडी ने अवैध खनन मामले में 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. इसमें पप्पू यादव के देवघर स्थित आवास के अलावा बिहार का ठिकाना भी शामिल था. पप्पू यादव को साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव का करीबी बताया जा रहा है. पप्पू यादव ने पंकज मिश्रा के गिरफ्तार होने के बाद अवैध खनन की कमान संभाली थी.

जानें कब किससे होनी है पूछताछ

अवैध खनन मामले में ईडी ने साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव और जेल कर्मी अवधेश कुमार सिंह को 11 जनवरी, मुख्यमंत्री के करीबी दोस्त विनोद कुमार सिंह को 15 जनवरी और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को 16 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. सभी के ठिकानों पर ईडी ने तीन जनवरी को एक साथ छापेमारी की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही