Search

 
 
 

कोयल नदी से अवैध खनन मामलाः सोशल एक्टिविस्ट ने पलामू और गढ़वा डीसी को लिखा पत्र

 
Palamu: सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव ने पलामू और गढ़वा डीसी को पत्र लिखकर आदित्य बिरला ग्रुप पर कोयल नदी की धारा बदलने और नदी में तालाब खोदकर जल स्रोत का दोहन करने का आरोप लगाया है. पंकज यादव ने अपने पत्र में पलामू और गढ़वा उपायुक्त से इले लेकर संज्ञान लेने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि  सेंटर फॉर आरटीआई राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करने वाली संस्था है. मैंने एक जनहित याचिका के मद्देनजर पलामू प्रमंडल में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने का आदेश झारखंड उच्च न्यायालय से पारित करवाया है. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-even-after-the-order-of-the-government-the-problem-of-teachers-and-employees-of-womens-college-remains-the-same/">जमशेदपुर

: सरकार के आदेश के बाद भी वीमेंस कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों की समस्या जस की तस
वर्तमान में पलामू प्रमंडल में अवैध खनन और परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध है. इसके बावजूद आदित्य बिरला ग्रुप (एबीसीएल) ग्रासिम इंडस्ट्रीज रेहला द्वारा बड़े पैमाने पर कोयल नदी से पानी का दोहन कर अपने पावर प्लांट और कंपनी का संचालन किया जा रहा है. ग्रासिम इंडस्ट्रीज (एबीसीएल) रेहला द्वारा पहले तो गढ़वा जिले के दरमी- नवाडीह से पोकलेन मशीन लगाकर नदी की प्राकृतिक धारा को मोड़कर सारा पानी अपने इंटेक वेल में ले जाया गया, और जब धारा का पानी भी सुख गया तो नदी के बीचो बीच बड़े एवं गहरे तालाब खोद कर बड़े पैमाने पर नदी की भूमिगत जल का दोहन किया जा रहा है. रेहला में कोयल नदी किनारे आदित्य बिड़ला कंपनी द्वारा स्थापित वॉटर लिफ्टिंग सिस्टम में करीब 2.5 से 3 फुट डायमीटर के पाइप के जरिए पावर प्लांट में पानी आपूर्ति की जा रही है. इसे भी पढ़ें- पी">https://lagatar.in/p-chidambaram-lashed-out-at-himanta-vishwa-sharma-said-it-would-be-better-if-cm-of-assam-does-not-interfere-in-manipur/">पी

चिदंबरम हिमंत विश्व शर्मा पर बरसे, कहा, अच्छा होगा कि असम के CM मणिपुर में दखल न दें
इस प्रकार कंपनी नदी के प्राकृतिक धारा में एक तरफा बदलाव कर और करीब 150 एकड़ रिवर बेड को नुकसान पहुंचाते हुए लाखों क्यूबिक मीटर पानी ले जाया गया/ जा रहा है. इस प्रकार नदी के प्राकृतिक पर्यावरण के साथ कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर खिलवाड़ किया गया/जा रहा है और नदी की प्राकृतिक धारा में एक तरफा बदलाव कर/मोड़ते हुए कंपनी इस पानी से 25-25 मेगा वाट के अपना दो-दो पावर प्लांट का संचालन कर रही है. पंकज ने कहा कि इसे लेकर वे जल्द कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही