Search

 
 
 

अवैध खनन मामला : दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की बेल पर सुनवाई पूरी

 
Ranchi :  साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ से ज्यादा के अवैध खनन मामले में दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी है. गुरुवार को रांची PMLA (प्रीवेंशनन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में राहुल यादव और ED के अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. बता दें कि राहुल यादव को अवैध खनन मामले में ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वे ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. इसके बाद ईडी की विशेष अदालत ने राहुल यादव के खिलाफ 31 मार्च 2023 को नन बेलेबल वारंट जारी किया था. राहुल फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही