Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध खनन केस : टिंकल भगत की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : साहिबगंज जिले में अवैध खनन के जरिये करोड़ों की अवैध कमाई करने के आरोपी पत्थर खदान संचालक टिंकल भगत की जमानत याचिका पर ईडी कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ईडी और प्रार्थी की ओर से बहस पूरी कर ली गई. अदालत अब फैसला सुनाएगी. ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने बहस की. वहीं टिंकल भगत की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार और सुधीर कुमार ने बहस की. टिंकल भगत सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का सहयोगी है. अवैध खनन मामले में 29 जुलाई 2022 को टिंकल भगत समेत छह लोगों की खदान की जांच भी की गयी थी. जिसके बाद ईडी ने तीन अगस्त 2022 को टिंकल भगत समेत अन्य लोगों से ईडी ऑफिस में पूछताछ की थी. 7 जुलाई 2023 को ईडी ने टिंकल भगत को गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/transfer-posting-of-27-district-judge-rank-officers-including-cjm-of-ranchi-civil-court/">रांची

सिविल कोर्ट के CJM समेत 27 जिला जज रैंक के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही