Search

 
 
 

अवैध खनन केस : CBI जांच के लिए दायर याचिका के पैरवीकार को लातेहार पुलिस ले गई थी अपने साथ

 
Ranchi : अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच के लिए दायर याचिका के पैरवीकार विवेक कुमार भगत लापता हो गए थे. हालांकि काफी देर के बाद पता चला कि लातेहार पुलिस विवेक कुमार भगत को लेकर रविवार रात में गई थी. बताया जाता है कि लातेहार के कोयला कारोबारी राजेंद्र साहू हत्या की जिम्मेवारी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) ने ली थी. उसी हत्या मामले में नामकुम थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया निवासी विवेक कुमार भगत को लातेहार पुलिस पूछताछ के लिए ले गयी थी. पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. विवेक भगत मूल रूप से लातेहार जिला के बालूमाथ के कैरी गांव का निवासी है.

कई संबंधी टीएसपीसी से जुड़े हुए हैं

बताया जाता है कि विवेक भगत के चाचा सहित कई संबंधी टीएसपीसी से जुड़े हुए हैं. बालूमाथ पुलिस को पूछताछ के क्रम में विवेक भगत की इस हत्या में संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली थी. उसी सिलसिले में लातेहार पुलिस की टीम रांची पहुंची और नामकुम पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में लिया था. पुलिस ने उसके घर से एक किलोमीटर दूर वाहन खड़ा किया और सादे लिबास में पुलिसकर्मी विवेक कुमार भगत को साथ ले गये. सादे लिबास में पुलिसकर्मियों के होने के कारण परिजनों ने नामकुम थाना पुलिस को फोन कर विवेक के अपहरण की आशंका जतायी थी. नामकुम पुलिस ने उन्हें सच्चाई बता दी. उसके बाद परिजन शांत हो गये थे.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-recovery-notice-to-two-people-who-illegally-lifted-ration/">हजारीबाग

: अवैध तरीके से राशन का उठाव करने वाले दो लोगों को रिकवरी नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही