Search

 
 
 

अवैध खनन केस : पंकज मिश्रा ने फिर मांगी बेल

 
Ranchi :  साहेबगंज में अवैध खनन के जरिये अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोपी पंकज मिश्रा ने रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) से जमानत की गुहार लगायी है. पंकज मिश्रा की याचिका पर 27 अगस्त को सुनवाई होगी. इससे पहले भी पंकज मिश्रा इसी केस में रांची ED कोर्ट से बेल मांग चुके हैं. लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था. लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी.

ईडी ने जुलाई 2022 में पंकज मिश्रा को किया था गिरफ्तार

बता दें कि सीएम के तत्कालीन विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान ED पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में जमा 11.88 करोड़ भी जब्त कर चुकी है. इतना ही नहीं ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी. इस दौरान कई दस्तावेज और 5.34 करोड़ नकदी जब्त की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही