Search

 
 
 

अवैध खनन केस: पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

 
Ranchi : साहेबगंज जिला के बरहड़वा के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल ऑफिस पहुंचे. जिसके बाद उनसे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है. बीते एक जुलाई को ईडी ने कृष्णा साहा को समन भेजकर रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था. गौरतलब है कि बीते आठ जुलाई 2022 को ईडी की टीम ने अवैध खनन मामले में साहिबगंज के बरहड़वा में कृष्णा साहा समेत चार पत्थर व्यवसायियों ने छापेमारी की थी. इसे भी पढ़ें - RSS">https://lagatar.in/releasing-the-biography-of-rss-leader-laxmanrao-inamdar-mohan-bhagwat-said-rss-does-not-accept-violence/">RSS

नेता लक्ष्मणराव ईनामदार की जीवनी का विमोचन कर मोहन भागवत ने कहा, आरएसएस हिंसा को स्वीकार नहीं करता

कृष्णा साहा पर मामला दर्ज

बता दें कि साहिबगंज के पतना अंचल क्षेत्र के चपांडे पहाड़ पर 30 जून की रात अवैध खनन के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी थी. इस मामले में रंगा थाना में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. हालांकि प्राथमिकी में अवैध खनन का उल्लेख नहीं किया गया है. प्राथमिकी में मजदूरों की मौत का कारण लापरवाही से काम करने के दौरान पत्थर और मिट्टी का गिरना बताया गया है. साथ ही दुर्घटना के बाद पुलिस को सूचना दिये बिना ही शवों को हटाने का आरोप लगाया गया है. आइपीसी की धारा 304A,279,120B,201 और 34 के तहत दर्ज प्राथमिकी में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा, शंभु साहा, उपेंद्र मंडल व अन्य को अभियुक्त बनाया गया है. इसमें मजदूरों की मौत पर पर्दा डालने के लिए कृष्णा साहा के इशारे पर शवों को घटनास्थल से हटाने और उनके परिजनों से बातचीत करने का उल्लेख किया गया है. इसे भी पढ़ें -ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-panchayat-samiti-members-upset-about-post-rights-and-salary/">ग्राउंड

रिपोर्ट : पद, अधिकार और वेतन को लेकर बिफरे पंचायत समिति सदस्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही