Search

 
 
 

1000 करोड़ का अवैध खनन घोटाला: ईडी ने DSP राजेंद्र दुबे को भेजा समन

 
Ranchi : साहेबगंज में हुए 1000 करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले में ईडी ने डीएसपी राजेंद्र दुबे को समन भेजा है. जिसमें  राजेंद्र दुबे को 4 सितंबर को ईडी ऑफिस हाजिर होने को कहा है.  राजेंद्र दुबे वर्तमान में साहिबगंज के डीएसपी के पद पर पदस्थापित हैं. इससे पहले बीते नौ दिसंबर 2022 को ईडी ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ghost-haunts-ranchi-civil-court-premises-the-sound-of-anklets-heard-in-the-night/">रांची

सिविल कोर्ट परिसर में भूत का साया! रात में सुनाई देती पायल की आवाज

अपनी गलती डीएसपी ने किया था स्वीकार

मुख्यमंत्री के बरहेट विधायक प्रतिनधि पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान साहिबगंज के डीएसपी राजेंद्र दुबे लगातार उससे संपर्क में थे. ईडी के समक्ष राजेंद्र दुबे ने कबूला है कि वह रिम्स के पेईंग वार्ड में जाकर गैरकानूनी तरीके से पंकज मिश्रा से मिले थे. वहीं लगातार उनसे फोन पर बात की थी. राजेंद्र दुबे ने बताया है कि पंकज मिश्रा और अपने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ही ईडी के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की थी.

संपत्ति,बैंक खातों के डिटेल्स ईडी ने मांगे

ईडी को यह जानकारी मिली है कि पंकज मिश्रा के रसूख का इस्तेमाल कर राजेन्द्र दुबे ने भी काफी संपत्ति अर्जित की है. ईडी ने डीएसपी से उनके और उनके रिश्तेदारों के जमीन बैंक सहित कई तरह के कागजातों की डिमांड की है, ताकि उसकी जांच की जा सके. इसे भी पढ़ें -शाह">https://lagatar.in/sibals-taunt-on-shahs-self-reliant-mp-statement-said-the-state-contributing-the-most-to-poverty/">शाह

के ‘आत्मनिर्भर मप्र’ बयान पर सिब्बल का तंज, कहा- गरीबी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला राज्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही