Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के सिल्ली सोनाहातू में अवैध बालू कारोबार - आज क्लास बंद है-आज से क्लास चालू रहेगा

Special Correspondent Ranchi: आज क्लास बंद है. आज से क्लास चालू रहेगा. यह मैसेज किसी स्कूल या कोचिंग सेंटर को वाट्सएप ग्रुप का नहीं है. बल्कि यह मैसेज है-रांची में बालू का अवैध खनन व परिवहन करने वालों के वाट्सएप ग्रुप का. रांची के सिल्ली व सोनाहातू इलाके में बालू का अवैध खनन करने वाले और इसका परिवहन करने वालों का एक वाट्सएप ग्रुप भी बना हुआ है. जिसका नाम है नाईट ड्यूटी ग्रुप. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Image-2025-03-28-at-09.34.24-151x300.jpeg"

alt="" width="151" height="300" /> अवैध खनन और हाईवा चालकों के लोग वाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हैं. जब भी इस अवैध कारोबार को बंद करना होता है, तो उस पर लिखा जाता है- आज क्लास बंद है. और जिस दिन कारोबार को शुरु करना होता है, उस दिन इस ग्रुप में लिखा जाता है- आज से क्लास चालू है. कभी-कभी क्लास को डांस भी लिख दिया जाता है. इसके अलावा कारोबारी एक रात में कितना हाईवा निकालता है, इस बात की जानकारी भी वाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया जाता है.  लगातार मीडिया को नाईट ड्यूटी ग्रुप का स्क्रिन शॉट मिला है. संजय महतो नाम व्यक्ति लिखता है- आज क्लास स्टॉप. तब रोहन लिखता है- आराम करो सब. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Image-2025ि-03-28-at-09.34.24-134x300.jpeg"

alt="" width="134" height="300" /> इसके जवाब में राजकुमार 2772 लिखता है- यह सब तो पहले बोलना चाहिए ना कि आज नहीं चलेगा. एक अन्य दिन करण (एसकेएम) लिखता है- आज से क्लास चालू है. करण (एसकेएम) ने ही संजय कुमार महतो (एसकेएम) को ग्रुप में जोड़ता है. करण की सूचना पर मुकेश जायसवाल पूछता है- पक्का. तब रोहन लिखता है कि वाह. मजा लो तीन ट्रिप का. यह तो स्थिति है सिल्ली-सोनाहातू के अवैध बालू कारोबारियों का. तमाम चीजें सिस्टम से चल रही है और प्रशासन बेखबर सोया हुआ है. लगातार मीडिया ने पिछले तीन दिनों से अवैध बालू कारोबार को लेकर खबर प्रकाशित कर रहा है. आज (18 मार्च) को हिन्दी दैनिक प्रभात खबर ने भी इससे जुड़ी खबर प्रकाशित किया है. वरिष्ठ पत्रकार सुनील चौधरी ने सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्ट के हवाले से यह खबर लिखा है.
अब तक आपने पढ़ाः- 25 मार्च - रांची-">https://lagatar.in/illegal-sand-trading-is-going-on-from-17-ghats-of-silli-and-sonahatu-in-ranchi/">रांची-

सिल्ली व सोनाहातू के 17 घाटों से हो रहा बालू का अवैध कारोबार  26 मार्च- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-illegal-sand-business-is-going-on-in-silli-sonahatu-under-the-monitoring-of-chhotu-jha-and-deepak-mahato/">रांचीः

सिल्ली-सोनाहातू में छोटू झा और दीपक महतो की मॉनिटरिंग में चल रहा है अवैध बालू कारोबार   27 मार्च - रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-dibadih-ghat-of-sonahatu-where-legal-mining-is-not-possible-illegal-mining-is-going-on-openly/">रांचीः

सोनाहातू का दीबाडीह घाट- जहां वैध खनन नहीं हो सकता, वहां अवैध खनन खुल्लम-खुल्ला
खबर में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, राजनेता, पत्रकार व अन्य को कितना-कितना रुपया प्रति हाईवा मिलता है, पदनाम के साथ रकम भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है.  तो क्या इस अवैध कारोबार में तमाम लोग संलिप्त हैं. यह जो रांची के लोगों को महंगी कीमत पर बालू मिल रहा है, इसके लिए रांची में पदस्थापित पदाधिकारी और राजनेता-पत्रकार जिम्मेदार हैं. क्या यही वजह है कि अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई नहीं करती. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि इस अवैध कारोबार को संचालित करना वाला छोटू झा और दीपक महतो को किसका वरदहस्त प्राप्त है. छोटू झा के बारे में कई तरह की सूचनाएं आ रही है, वह रांची के अलावा भी कई जिलों में सक्रिय है. उसका नाम एक सीनियर आइपीएस से जोड़ा जा रहा है.  
जारी.... कल पढ़ेंः तमाड़ में अवैध बालू कारोबार....

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही