Latehar: रविवार की रात लगभग 11 बजे बरवाडीह अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने अवैध बालू उत्खनन व परिवहन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान बरवाडीह मंडल मार्ग सिंचाई विभाग के पास से अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि बरवाडीह अंचलाधिकारी मनोज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र के कई इलाकों में रात को अवैध बालू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से कारोबार किया जा रहा है. इसे लेकर बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई. फिलहाल ट्रैक्टर मालिक और चालक पर अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. बालू माफिया के खिलाफ प्रशासन का छापेमारी अभियान जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/dc-of-6-districts-told-there-are-no-infiltrators-among-santals-high-court-asked-also-tell-how-number-of-tribals-decreased/">
6 जिलों के DC ने बताया, संताल में घुसपैठिए नहीं, हाईकोर्ट ने पूछा, आदिवासियों की संख्या कैसे घटी यह भी बतायें [wpse_comments_template]
लातेहार: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, दो पर प्राथमिकी दर्ज
Leave a Comment