Search

 
 
 

अवैध बालू लोड 4 ट्रैक्टर जब्त, बुढ़मू पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

 
Budhmu (Ranchi) : नए थाना प्रभारी रामजी कुमार के चार्ज लेते ही बुढ़मू में अवैध बालू तस्करों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. रविवार को कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लोड 4 ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त कर लिया और थाना ले गई. साथ ही खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. इस कार्रवाई ने साफ- साफ बता दिया है कि रामजी कुमार के कार्यकाल में अवैध तस्करी करने वाले माफियाओं की अब ख़ैर नहीं है. उन्होंने आते ही कहा था कि चाहे कोई भी हो बक्सा नहीं जायेगा.

अधिकतर ट्रैक्टर में नहीं है नंबर प्लेट

अवैध बालू, कोयला, लकड़ी आदि में चलने वाले वाहनों में नंबर प्लेट नहीं होता है. या यूं कहें कि नंबर प्लेट हटा दिया जाता है, जिससे वाहनों की पहचान ना हो, और बेधड़क उनका परिचालन होता रहे. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-held-a-meeting-with-chief-secretary-and-dgp-regarding-law-order-crime-control-in-the-state/">मुख्यमंत्री

ने राज्य में विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही