Search

 
 
 

खनन पदाधिकारी की गाड़ी से टकराया अवैध बालू लोड ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे

 
Koderma : जिला खनन पदाधिकारी ने शुक्रवार को अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा. ट्रैक्टर को कोडरमा ले जाने के क्रम में जयनगर रोड स्थित रेलवे पुल के पास चलते ट्रैक्टर से चालक कूदकर फरार हो गया. जिसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जिला खनन पदाधिकारी के वाहन से जा टकराया, जिसमें खनन पदाधिकारी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में वह बाल-बाल बच गए. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी दरोगा राय ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवा कर कानूनी कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें : कमलदेव">https://lagatar.in/kamaldev-giri-murder-case-hc-directs-west-singhbhum-sp-to-register-fir-of-late-leaders-sister/">कमलदेव

गिरी हत्याकांड : पश्चिमी सिंहभूम SP को HC का निर्देश – दिवंगत नेता की बहन का FIR दर्ज करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही