Search

बालूमाथ : अवैध पत्थर लोड दो हाइवा जब्त

Balumath (Latehar) : रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास पुलिस ने अवैध पत्थर लदे दो हाइवा को पकड़ा है. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम के लिए वाहन जांच अभियान चलाया गया था. जांच के दौरान पत्थर का चिप्स लोड दो हाइवा वाहन (जेएच 18 डी-6190) व (जेएच 18 डी 5406) को रोक कर जांच की गयी. पत्थर व चिप्स के कागजात मांगे जाने पर चालक कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा पाया. इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी आंनद कुमार को प्रेषित कर दिया. डीएमओ ने पूछे जाने पर बताया कि पत्थर के चिप्स व वाहनों के कागजातों की जांच की जा रही है. अवैध पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp