Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

1000 करोड़ का अवैध पत्थर खनन मामला : दाहू यादव का भाई सुनील यादव गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में दाहू यादव के भाई सुनील यादव को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद सुनील यादव को जीरवाबाड़ी थाने में रखे जाने की सूचना है. ईडी साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले की जांच मनी लांन्ड्रिंग के तहत कर रही है. इस मामले में दाहू यादव और सुनील यादव के खिलाफ दस महीने पहले वारंट जारी किया गया था. लेकिन अभी भी दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे. ईडी की विशेष अदालत ने साहिबगंज पुलिस को निर्देश भी दिया था कि दोनों ही आरोपितों की गिरफ्तारी में वे ईडी का सहयोग करे. बता दें कि दाहू और सुनील यादव सगे भाई हैं. इन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के साथ मिलकर अवैध खनन, अवैध परिवहन और साहिबगंज में गंगा नदी पर अवैध तरीके से जहाज परिचालन का आरोप है.

500 रुपये प्रति ट्रक की दर से वसूली का है आरोप

दाहू यादव पर मेसर्स इंफ्रालिंक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड का स्टीमर गलत तरीके से चलवाने का भी आरोप है. 23 मार्च 2022 को हुई दुर्घटना और अवैध स्टोन चिप्स ढुलाई मामले में ईडी ने इंफ्रालिंक के स्टीमर को जब्त कर लिया है, जिसे दाहू यादव और उसके भाई सुनील यादव की देखरेख में चलाया जाता था. दोनों भाईयों पर आरोप है कि वे स्टीमर के सहारे स्टोन चिप्स ढोनेवाले ट्रकों से पंकज मिश्रा के लिए 500 रुपये प्रति ट्रक की दर से वसूली करते थे. बच्चू यादव ने ईडी को दिये गये अपने बयान में इस बात को स्वीकार किया था.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-lottery-for-the-third-phase-of-the-light-house-project-housing-allotted-to-42-applicants/">रांची

: लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तीसरे चरण की हुई लॉटरी, 42 आवेदकों को आवास आवंटित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही