Search

 
 
 

गुमला: सात IRCTC आईडी से चल रही थी अवैध टिकट की दलाली, साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार

Illegal train ticket brokering : RPF पोस्ट बानो की टीम ने 23 नवंबर को ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत गुमला के टावर चौक स्थित सिसई रोड के सिन्हा साइबर जोन में छापेमारी की. जांच के दौरान दुकान संचालक संतु कुमार सिन्हा (34), निवासी गुमला, को कथित तौर पर निजी IRCTC आईडी से टिकट बुक कर बेचते पकड़ा गया. उसके पास सात निजी यूजर आईडी होने की जानकारी मिली.
 
LAGATAR NEWS

Gumla (Illegal train ticket brokering ): रेलवे टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए गुमला में एक साइबर कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह निजी IRCTC यूजर आईडी के जरिए ट्रेन की टिकट बुक कर यात्रियों को निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर बेच रहा था. इस कारोबार में सात निजी IRCTC आईडी का इस्तेमाल किया जा रहा था.

 

जानकारी के अनुसार, RPF पोस्ट बानो की टीम ने 23 नवंबर को ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत गुमला के टावर चौक स्थित सिसई रोड के सिन्हा साइबर जोन में छापेमारी की. जांच के दौरान दुकान संचालक संतु कुमार सिन्हा (34), निवासी गुमला, को कथित तौर पर निजी IRCTC आईडी से टिकट बुक कर बेचते पकड़ा गया. उसके पास सात निजी यूजर आईडी होने की जानकारी मिली.

 

छह वर्षों से टिकटों की अवैध बिक्री का आरोप

जांच में सामने आया कि आरोपी प्रत्येक टिकट पर यात्रियों से 200 से 300 रुपये अतिरिक्त वसूलता था. पूछताछ के दौरान उसने करीब छह वर्षों से इस कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार की है. हालांकि, इस अवधि के पूरे कारोबार का विस्तृत ब्योरा जांच का विषय है.

 

छापेमारी के दौरान RPF ने आरोपी का मोबाइल फोन और टिकट बुकिंग से संबंधित दस्तावेज जब्त किए. जांच में चार IRCTC आईडी के माध्यम से बुक किए गए दो आगामी ई-टिकट मिले, जिनकी कुल कीमत 7,027.20 रुपये बताई गई है. इसके अलावा 32 पुराने ई-टिकटों का रिकॉर्ड भी मिला, जिनका कुल मूल्य 74,190.50 रुपये है.

 

रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस मामले में RPF पोस्ट बानो में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत कांड संख्या 318/2026, दिनांक 23 नवंबर 2026 को दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही