Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक के पास अवैध रेल टिकट के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है. टोरी रेल पुलिस की टीम ने मिली शिकायत के आधार पर गुरुवार को इंदिरा गांधी मुख्य चौक के समीप सीएसपी सेंटर में छापेमारी की. वहां से संचालक रिंकू कुमार को अवैध तरीके से रेल टिकट बनाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस लैपटॉप और प्रिंटर को भी जब्त कर रेल थाना टोरी ले गई. पुलिस निरीक्षक (रेल) दीपक कुमार ने इस संबंध में बताया कि शिकायत मिली थी कि चौक के समीप सीएससी संचालक रिंकू कुमार अवैध तरीके से रेल टिकट बनाता था. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत आईडी से टिकट बनाने पर रेल को राजस्व का नुकसान होता है. जांच के क्रम में 10 हजार रुपये के टिकट वर्तमान में मिले हैं. आरोपी पर रेल अधिनियम 143 के तहत वाद दर्ज कर लिया गया है. 24 घंटे के अंदर डाल्टनगंज कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा. रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें : BREAKING-">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-dearness-allowance-of-state-employees-increased-approval-on-26-proposals/">BREAKING-
झारखंड कैबिनेट : राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा, 26 प्रस्तावों पर मुहर [wpse_comments_template]
अवैध रेल टिकट के धंधे का भंडाफोड़, सीएसपी संचालक गिरफ्तार

Leave a Comment