Search

 
 
 

एनजीटी की रोक के बावजूद हो रहा है बालू का अवैध ढुलाई व भंडारण

 
Mahuadand (Latehar) : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक के बावजूद भी प्रखंड में बालू तस्करों द्वारा खुलेआम अवैध तरीके से बालू का उठाव व भंडारण किया जा रहा है. बांसकरचामोड़ से कुड़ो मोड़ तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में दुरूप पंचायत के झिकाम नदी से बालू का उठाव कर इस्तेमाल किया जा रहा है. बालू का भंडारण मौनाडीह ग्राम में किया जा रहा है. इस पर विभागीय अधिकारी मौन हैं. बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, नयी दिल्ली के द्वारा मॉनसून सीजन में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्णत: रोक लगा दिया गया है.

क्या कहते हैं सीओ

महुआडांड़ अंचलाधिकारी अमरेन डांग ने कहा कि बालू उठाव करने की बात संज्ञान में आई है. वन विभाग को सूचित करते हुए एक टीम गठित कर जल्द ही बालू तस्कर के ऊपर नकेल कसी जायेगी. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-temporary-bridge-built-on-kararbar-river-washed-away-traffic-disrupted/">हुसैनाबाद

: कररबार नदी पर बना अस्थाई पुल बहा, आवागमन बाधित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही