Giridih: गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, एक्ट के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
बैठक में जिले के अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों, रजिस्टर्ड सेंटरों, पिछले निर्णयों के अनुपालन, नए आवेदनों और रिन्यूअल पर चर्चा हुई. डीसी ने बिना लाइसेंस संचालित अनाधिकृत क्लीनिकों के खिलाफ छापेमारी दलों का गठन कर गहन अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि इन्हें बंद कराया जा सके.
उन्होंने प्रखंड-जिला स्तर पर जागरूकता योजना पर चर्चा की और नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के आवेदनों को वेरिफाई करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व चिकित्सा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी.
डीसी ने स्पष्ट कहा कि लिंग चयन व भ्रूण जांच जैसी अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है. यह एक्ट बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा व लैंगिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी.
बैठक में सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नियमित निरीक्षण, पंजीकरण व अभिलेखों की समीक्षा की गई. अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई व जनजागरूकता के लिए प्रचार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment