Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीसीएल क्वार्टर से 15.10 लाख की अवैध शराब जब्त

Ramgarh : भुरकुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात्रि सयाल, आजाद रोड स्थित सीसीएल के एक बंद क्वार्टर में छापा मारा. वहां से पुलिस ने 185 पेटी इम्पीरियल ब्लू (375 एमएल) की अवैध शराब को जब्त किया है. बुधवार को भुरकुंडा ओपी में प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी. पतरातू एसडीपीओ डाॅ. बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सयाल, आजाद रोड स्थित एक सीसीएल क्वार्टर को अवैध रूप से कब्जा करके किसी व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब स्टॉक किया जा रहा है. रामगढ़ एसपी के आदेश पर छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस ने बीती रात सयाल, आजाद रोड स्थित एक सीसीएल क्वार्टर में छापामारी की. जिसमें उस क्वार्टर के दो कमरों से 185 पेटियों से इम्पीरियल ब्लू की 4 हजार 440 (हाल्फ बोतल) की अवैध शराब बरामद की गई. पुलिस ने शराब की पेटियों को जब्त कर भुरकुंडा ओपी में रखी है. जब्त अवैध शराब की कीमत लगभग 15 लाख 9 हजार 600 रुपये बतायी जा रही है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-closure-report-to-court-relatives-of-deceased-said-will-fight-till-supreme-court/">बड़ी

खबर : बकोरिया कांड- सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, मृतक के परिजन बोले-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई

शराब डुप्लीकेट है या असली, जांच के बाद होगा साफ : एसडीपीओ

एसडीपीओ ने बताया कि शराब की सभी बोतलें डुप्लीकेट प्रतीत हो रही है. यह जांच का विषय है. शराब की अवैध स्टॉकिंग एवं बिक्री करने के आरोप में नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. गिरफ्तारी के बाद ही मामले का उद्भेदन होगा. छापामरी दल में भुरकुंडा ओपी प्रभारी अमित कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी राजदीप कुमार, भुरकुंडा ओपी के एसआई अक्षय कुमार, एसआई रामसरीख तिवारी, एसआई मयंक प्रसाद, कुंदन राव, एएसआई सामंत दास, एएसआई रामप्रवेश शर्मा, एएसआई पुरन सिंह आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-land-scam-ed-will-find-out-who-all-benefited-from-the-racket-which-government-employees-and-white-collars-are-involved/">Exclusive

– लैंड स्कैम : ईडी पता लगायेगा रैकेट से किस- किस को फायदा हुआ, कौन सरकारी कर्मचारी और सफेदपोश शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही