Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आइएमए व झासा ने सीएम के नाम डीसी को सौंपा मांग पत्र, जानिये क्या है इनकी मांग

Latehar : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) एवं झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विसेस एसोसिएशन (झासा) ने चिकित्सकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र लातेहार डीसी भोर सिंह यादव को सौंपा है. यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में आइएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संसोधन करने, हरियाणा एवं यूपी की तर्ज पर 50 बेड के अस्पतालों को क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट से बाहर रखने, सुदूरवर्ती क्षेत्रों में प्राइमरी एवं सेकेंडरी लेबल के अस्पतालों में गरीब व जरूरतमंदों को सस्ती दर पर चिकित्सा सुविधा बहाल कराने की मांग की गयी है. इसके अलावा लंबित मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि देश के 23 राज्यों में एक एक्ट लागू और जहां यह एक्ट लागू है, वहां मरीजों का रेफरल व मृत्यु दर कम है. इस एक्ट के लागू होने से चिकित्सकों के साथ मारपीट एवं अस्पतालों में तोड़फोड़ की घटनाओं को कम किया जा सकता है. ज्ञापन में चिकित्सकों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस से मुक्त रखने की भी मांग की गयी है. जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के द्वारा जामताड़ा के सिविल सर्जन के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है, इसे संज्ञान मे लेकर आवश्क कार्रवाई करने, आग लगने से मारे गये डॉक्टर दंपती, डॉ. विकास हाजरा एवं डॉ. प्रेमा हाजरा तथा सड़क दुर्घटना में मारे गये रिम्स के डॉ. सौरभ शर्मा के आश्रितों को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि, डॉ. सौरभ शर्मा की चिकित्सक पत्नी डॉ. खुशबू को सरकारी नौकरी देने एवं फायर सेफ्टी के एनओसी को सरल बनाने की मांग की गयी है. प्रेसवार्ता में डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद व डॉ. सुरेश राम आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जिंदा">https://lagatar.in/ltte-chief-prabhakaran-is-alive-claims-former-congress-leader-nedumaran/">जिंदा

है लिट्टे चीफ प्रभाकरण, पूर्व कांग्रेस नेता नेदुमारन का दावा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही