Search

 
 
 

IMA ने भेजा कानूनी नोटिस, पतंजलि योगपीठ ने सफाई दी, हम डॉक्टरों का सम्मान करते हैं

 

NewDelhi :  रामदेव डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का बेहद सम्मान करते हैं. यह कहते हुए पतंजलि योगपीठ ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा लगाये गये उन आरोपों को खारिज किया है,  जिसमें कहा गया है कि योगगुरु रामदेव ने ऐलोपैथी के खिलाफ बयान देकर लोगों को गुमराह किया और वैज्ञानिक चिकित्सा को बदनाम किया. बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो का हवाला देते हुए आईएमए ने कहा था कि रामेदव कह रहे हैं कि एलोपैथी एक ऐसी स्टुपिड और दिवालिया साइंस है.

इसके जवाब में हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट ने बयान जारी कर कहा कि रामदेव डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का बेहद सम्मान करते हैं, जो महामारी के ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में दिन-रात काम करते हैं. सफाई दी कि वे उन्हें और कार्यक्रम में भाग ले रहे कई अन्य सदस्यों को व्हाट्स एप पर मिले एक फॉरवर्ड को मैसेज पढ़ रहे थे.

इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/corona-allopathy-stupid-science-in-baba-ramdevs-eyes/68178/">कोरोना

: बाबा रामदेव की नजर में ऐलोपैथी स्टुपिड साइंस! IMA ने महामारी ऐक्ट में कार्रवाई की मांग की

आरोप गलत और निरर्थक है

पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के महासचिव आचार्य बालकृष्ण के हस्ताक्षर वाले बयान में कहा गया है कि स्वामी जी की आधुनिक विज्ञान और आधुनिक मेडिकल प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ कोई गलत मंशा नहीं है. उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाया जा रहा है वो गलत और निरर्थक है.  इस बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने योग गुरु रामदेव को एलोपैथी के खिलाफ उनके कथित बयानों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है.  

रामदेव के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुकदमा चलाया जाये

इससे पहले आईएमए ने एक बयान में कहा था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने ऐलोपैथी और वैज्ञानिक चिकित्सा के खिलाफ अज्ञानताभरा बयान देकर लोगों को गुमराह करने का काम किया है. मंत्रालय या तो देश की मौजूदा एलोपैथी चिकित्सा पद्धति को समाप्त कर दे या फिर बाबा रामदेव के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुकदमा चलाये.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही