Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेल में छवि-प्रेम मुलाकात मामलाः बाबूलाल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

Ranchi: होटवार जेल में आईएएस छवि रंजन और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के मुलाकात मामले को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन निशाना साधा है.  ट्विट करते हुए बाबूलाल ने कहा कि ईडी कैदी पंकज मिश्रा रिम्स से सरकार चलाता था. रात के अंधे में कई अधिकारी उससे मिलते थे. अब ईडी कैदी प्रेम प्रकाश और छवि रंजन ने आपस में मिलने के लिए जेल मैनुअल की ऐसी-तैसी करवा दी और मुख्यमंत्री को ये सब पता ही नहीं होता. बाबूलाल ने कहा कि अगर हेमंत सोरेन ने प्रेम प्रकाश के पसंद छवि रंजन को रांची का डीसी बनवाकर जमीन नहीं लुटवाया होता तो उन्हें आज यह दिन नहीं देखना पड़ता. मुख्यमंत्री पता करें, छवि अकेले नहीं हैं. राज्य के आधा दर्जन से ज्यादा आईएएस-आईपीएस दलाल प्रेम प्रकाश और अमित को झारखंड का गॉड फादर मानते थे. ऐसे अफसरों की दिन की शुरुआत ही प्रेम प्रकाश की जी हुजूरी करने के साथ होती थी. इसे भी पढ़ें- क्षमताओं">https://lagatar.in/shubman-gill-full-of-potential-go-and-lead-the-next-generation-kohli/">क्षमताओं

से भरपूर शुभमन गिल, जाओ और अगली पीढ़ी का नेतृत्व करो : कोहली
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही