Search

 
 
 

IMD का अलर्ट, झारखंड सहित 18 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान पर नजर डालें तो सोमवार को  उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी है. IMD द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
 

 NewDelhi :  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान पर नजर डालें तो सोमवार को  उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी है. IMD द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

 

इन राज्यों में झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम-मेघालय, बिहार और पश्चिम बंगाल-सिक्किम  आदि राज्य शामिल हैं.  इन राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बन सकती हैं.

 

बिहार, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.मौसम विभाग ने कहा है कि वर्तमान में मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तर भारत तक सक्रिय है. साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सहित साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बने हुए हैं.

 

इसका मतलब अगले 24 घंटे देश के बड़ा इलाका बारिश में डूब सकता है. वज्रपात, तेज हवाएं चलने की आशंका है.पूर्वोत्तर भारत इस समय मानसून का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगह मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.
 


आईएमडी ने खासतौर पर मेघालय और असम के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़कें बंद होने और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका  है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही