Search

IMD का अनुमानः इस साल जम कर बरसेंगे बादल, अच्छी होगी फसल

2024 में भारत में सामान्य से अधिक होगी बारिश 87 सेमी से अधिक बारिश होने का अनुमान New Delhi/Ranchi: देश में इस साल मॉनसून सामान्य से बेहतर रह सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि इस साल पूरे देश में औसतन 87 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है. ला नीना प्रभाव के चलते इस साल देश में मॉनसून अच्छा रहेगा. अगस्त-सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में सोमवार को बताया कि इस साल मॉनसून के दौरान पूरे देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि पूरे देश में 2024 दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के तहत एक जून से 30 सितंबर के बीच मॉनसून ऋतुनिष्ठ वर्षा दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 106 फीसदी होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि अगर ऋतुनिष्ठ वर्षा के दीर्घावधि औसत की 96 फीसदी से 104 फीसदी के बीच बारिश होती है तो वो सामान्य होती है. आईएमडी प्रमुख ने कहा कि 106 फीसदी बारिश सामान्य से अधिक की श्रेणी में आती है और अगर दीर्घावधि औसत की 105 फीसदी से 110 फीसदी के बीच बारिश होती है, तो इसे सामान्य से अधिक माना जाता है. महापात्र ने कहा कि पूरे देश में ऋतुनिष्ठ वर्षा का दीर्घावधि औसत 87 सेंटीमीटर है. इसे पढ़ें- कॉरपोरेट">https://lagatar.in/corporate-affairs-ministry-orders-investigation-against-jsca/">कॉरपोरेट

अफेयर्स मंत्रालय ने JSCA के खिलाफ दिये जांच के आदेश

सामान्य से बेहतर रहेगा मॉनसून 

भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख ने बताया कि साल 1951 से लेकर 2023 तक का डाटा देखने से पता चलता है कि देश में नौ बार मॉनसून सामान्य से बेहतर रहा है. ला नीना प्रभाव के चलते ही ऐसा हुआ. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने कहा कि 1971 से 2020 तक के बारिश के आंकड़ों के अनुसार, हमने नया दीर्घकालिक औसत और सामान्य पेश किया है. इस सामान्य के अनुसार, 1 जून से 30 सितंबर तक पूरे देश की कुल वर्षा का औसत 87 सेमी होगा. देश में चार महीनों तक (जून से सितंबर तक) सामान्य से ज्यादा बारिश होगी और 106 प्रतिशत तक होगी. जलवायु विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के दिनों में कमी आ रही है, जबकि भारी बारिश की घटनाएं बढ़ रही हैं. इसके चलते ही बाढ़ और सूखे की समस्या देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़ें-  शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।15 APR।।ढुल्लू की बेनामी संपत्ति का खुलासा करेंगे सरयू।।लैंड स्कैमः हेमंत ने मांगी बेल।।मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा-बाबूलाल।।बिहारः राज्यपाल ने बुलाया, नहीं गए केके पाठक।।23 तक बढ़ी केजरीवाल की कस्टडी,मान मिले।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp