Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इकोनॉमिक सर्वे से पहले आयी IMF की रिपोर्ट, अगले वित्त वर्ष 6.1 फीसदी की दर से ग्रो करेगी इकोनॉमी

LagatarDesk : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश करने वाली हैं. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मंगलवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक का जनवरी अपडेट जारी किया है. जिसमें ग्लोबल और इंडियन इकोनॉमी ग्रोथ को लेकर अनुमान जताया गया है. आईएमएफ का अनुमान है कि इस तिमाही में भारत की इकोनॉमी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी होगी. ग्रोथ के मामले में भारत, चीन से आगे रहेगा. अगले वित्त वर्ष में भी भारत की ग्रोथ दुनिया के अन्य देशों की तुलना में तेज रहेगी. वहीं भारत की अर्थव्यवस्था मौजूदा तिमाही में 6.8 फीसदी की दर से बढ़ रही है, जो अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 6.1 फीसदी रहने की संभावना है. (पढ़ें, प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-chopra-showed-daughter-maltis-face-after-a-year-father-nick-has-two-copies/">प्रियंका

चोपड़ा ने एक साल बाद दिखाया बेटी मालती का चेहरा, पिता निक की है टू कॉपी)

अगले दो सालों में ऐसे ग्रो करेगी भारत की इकोनॉमी

IMF के मुख्य अर्थशास्त्री Pierre-Olivier Gourinchas ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अहम बयान दिया. कहा कि अक्टूबर-दिसंबर की बीती तिमाही और जनवरी-मार्च की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.8 फीसदी की दर से बढ़ेगी. इसके बाद अगले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी में गिरावट दर्ज की जायेगी और यह 6.1 फीसदी के दर से बढ़ेगा. इस गिरावट के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की इकोनॉमी के लिए एक `ब्राइट स्पॉट` का काम करेगी. वहीं वित्त वर्ष 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था एक बार फिर से 6.8 फीसदी की दर से बढ़ेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-4-copy-19.jpg"

alt="" width="1200" height="800" />  

चीन की इकोनॉमी 5.2 फीसदी की दर से करेगी ग्रोथ

ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर भी आईएमएफ ने अनुमान जताया है. साल 2023 में ग्लोबल ग्रोथ पहले की अपेक्षा में कम रहने की संभावना है. IMF के मुताबिक, वर्ल्ड की इकोनॉमी साल 2023 में 2.9 फीसदी की दर से बढ़ेगी. वहीं साल 2022 में इसका अनुमान 3.4 फीसदी था. साल 2024 की बात करें तो विश्व की अर्थव्यवस्था में फिर एक बार तेजी देखी जा सकती है और यह 3.1 फीसदी के दर से बढ़ सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में चीन की अर्थव्यवस्था में 4.3 प्रतिशत रहेगी. वहीं 2023 में 5.3 फीसदी और 2024 में 5.2 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/parliaments-budget-session-from-today-finance-minister-will-present-economic-survey/">संसद

का बजट सत्र आज से, वित्तमंत्री आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी, अडानी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

सबसे ज्यादा ब्रिटेन को होगा नुकसान

आईएमएफ के अनुमान के अनुसार, विकसित देशों में सबसे ज्यादा नुकसान ब्रिटेन को होने का अनुमान है. पिछले लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहे ब्रिटेन की साल 2023 में आर्थिक वृद्धि दर माइनस में जाने की उम्मीद है. ब्रिटेन में यह दर इस साल -0.6 रहने का अनुमान है. अगले साल 2024 में उसके लिए स्थिति थोड़ी बेहतर होगी क्योंकि उसकी वृद्धि दर प्लस में आ जायेगी. हालांकि यह दर बढ़कर 0.9 फीसदी हो जायेगी. अमेरिका में आर्थिक वृद्धि दर की बात करें तो यहां वृद्धि दर 1.4 फीसदी रहेगा. जो अगले साल 2024 में घटकर 1.0 फीसदी तक रह जायेगी. वहीं यूक्रेन के साथ जंग छेड़कर वैश्विक स्तर पर कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे रूस के लिए भी यह साल बहुत अच्छा नहीं रहेगा. हालांकि पिछले साल की तुलना में थोड़ी सी वृद्धि जरूर दिखाई देगी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-fierce-fire-broke-out-in-gumlas-sadar-hospital-created-panic/">BREAKING

: गुमला के सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा- तफरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही