Search

 
 
 

लातेहार : चक्रवात अर्नब का असर जनजीवन पर, 12 घंटे से बिजली गुल, बारिश ने बढ़ाई परेशानी

Latehar News : लगातार बिजली नहीं रहने के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गया है. लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं. घरों में मोटर या बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश या मौसम खराब होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाना क्षेत्र की पुरानी समस्या बन गयी है. जिला मुख्‍यालय के धर्मपुर इलाके में भी पिछले कई घंटों से बिजली सेवा बाधित है.
 
लातेहार : चक्रवात का असर जनजीवन पर

Latehar News : पिछले तीन दिनों से चक्रवात अर्नब के कारण हो रही बारिश से लातेहार के लोगों की दिनचर्या अस्‍त व्‍यस्‍त हो गयी है. शहर की दुकानें देर से खुल रही है और शाम में जल्‍दी बंद हो जा रही है. सबसे अधिक परेशानी बिजली की हो गयी है. जिले के महुआडांड़ प्रखंड में पिछले 12 घंटे से बिजली नहीं है.

 

लगातार बिजली नहीं रहने के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गया है. लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं. घरों में मोटर या बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश या मौसम खराब होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाना क्षेत्र की पुरानी समस्या बन गयी है. जिला मुख्‍यालय के धर्मपुर इलाके में भी पिछले कई घंटों से बिजली सेवा बाधित है.

 

धर्मपुर मुहल्‍ले में ही बुनियादी विद्यालय के पास एक पेड़ इस बारिश मे गिर गया है. वहीं किसान भी चक्रवात के कारण हो रही लगातार बारिश से परेशान हैं. किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतो में लगे धान की फसल को नुकसान होगा. इसके अलावा आलू और सरसो की फसल भी प्रभावित होगी.

 

नेतरहाट रोड में घरे कोहरे के कारण वाहन चालको को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग दिन भी भी हेडलाईट चला कर चल रहे हैं. हालांकि जिला मुख्‍यालय में शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक बारिश रूक जाने के कारण शहर की सड़कों में थोड़ी बहुत चहल पहल अवश्‍य देखी गयी. कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही