Kolkata : चक्रवाती तूफान `रेमल` ने देर रात पश्चिम बंगाल में दस्तक दी. इस चक्रवाती तूफान के आते ही पश्चिम बंगाल के बीरभूम, नादिया, बांकुड़ा, पूर्वी बर्दवान, पूर्वी मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, बिधाननगर सहित अन्य स्थानों में जोरदार बारिश हुई. इस दौरान 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली. वहीं अलीपुर, सागर द्वीप और कालीघाट में कल देर रात से लगातार बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, भीषण चक्रवाती तूफान 26 मई की रात साढ़े 10 बजे से देर रात साढ़े बजे के बीच पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के तटों को पार किया. वहीं चक्रवाती तूफान सुबह साढ़े पांच बजे कैनिंग से लगभग 70 किलोमीटर उत्तर पूर्व और मोंगला से 30 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/GOjuHv8WgAAAPXJ.jpeg"
alt="" width="680" height="485" /> तूफान ने बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच के तटीय इलाकों पर भारी तबाही मचायी. `रेमल` ने पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बुनियादी सरंचनाओं और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है. झोपड़ियों की छत हवा में उड़ गयीं, पेड़ उखड़ गये और बिजली के खंभे गिर गये. इस कारण कोलकाता सहित राज्य के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है. भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों से जलजमाव हो गया है. देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण घरों और खेतों में भी पानी भर गया है. इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गयी है. इतना ही नहीं सुंदरवन के गोसाबा इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है. वहीं कोलकाता के बिबीर बागान इलाके में लगातार बारिश के कारण एक दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है. उत्तर व दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनापुर जिलों में भारी नुकसान की सूचना है. आपातकालीन सेवाएं प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने और बिजली बहाल करने के प्रयास में जुटी हैं. लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इन कार्यों में बाधा आ रही है.
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
(वीडियो बउबाजार से है। pic.twitter.com/AHUHZR70Jk">https://t.co/AHUHZR70Jk">pic.twitter.com/AHUHZR70Jk
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में चक्रवात `रेमल` के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव देखा गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May">https://twitter.com/AHindinews/status/1794928586627096838?ref_src=twsrc%5Etfw">May
27, 2024
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
(सोर्स: राजभवन) pic.twitter.com/lYq7LKwXVr">https://t.co/lYq7LKwXVr">pic.twitter.com/lYq7LKwXVr
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन के रैपिड एक्शन फोर्स के साथ चक्रवात `रेमल` से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May">https://twitter.com/AHindinews/status/1794939539045450191?ref_src=twsrc%5Etfw">May
27, 2024
सागर द्वीप और खेपुपारा के तटीय इलाकों पर रेमल ने मचायी तबाही
alt="" width="680" height="485" /> तूफान ने बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच के तटीय इलाकों पर भारी तबाही मचायी. `रेमल` ने पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बुनियादी सरंचनाओं और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है. झोपड़ियों की छत हवा में उड़ गयीं, पेड़ उखड़ गये और बिजली के खंभे गिर गये. इस कारण कोलकाता सहित राज्य के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है. भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों से जलजमाव हो गया है. देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण घरों और खेतों में भी पानी भर गया है. इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गयी है. इतना ही नहीं सुंदरवन के गोसाबा इलाके में मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है. वहीं कोलकाता के बिबीर बागान इलाके में लगातार बारिश के कारण एक दीवार गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है. उत्तर व दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनापुर जिलों में भारी नुकसान की सूचना है. आपातकालीन सेवाएं प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाने और बिजली बहाल करने के प्रयास में जुटी हैं. लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इन कार्यों में बाधा आ रही है.
[wpse_comments_template]#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/fxktokGWWP">pic.twitter.com/fxktokGWWP
दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल: सुंदरबन में चक्रवात `रेमल` के टकराने के बाद कई पेड़ उखड़ गए। चक्रवात `रेमल` के टकराने के बाद कल रात पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलीं। pic.twitter.com/fxktokGWWP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May">https://twitter.com/AHindinews/status/1794940357312205073?ref_src=twsrc%5Etfw">May
27, 2024
Leave a Comment