Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खबर का असर : बस स्टैंड में खराब चापाकलों को किया गया दुरूस्त

Latehar : महुआडांड़ प्रखंड के बस स्टैंड में खराब पड़े चापाकलों को सोमवार को दुरूस्त कर दिया गया है. बस स्टैंड परिसर में कुल तीन चापाकल खराब थे. इसे लेकर लगातार.इन ने बीते 14 अप्रैल को खबर प्रसारित की थी. खबर प्रसारित होने के बाद विभाग हरकत में आया. विभाग ने संज्ञान लेते हुए महुआडांड़ बस स्टैंड में खराब पड़े तीनों चापाकल को दुरूस्त कराया. चापाकल दुरूस्त होने से यात्रियों के अलावा आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है. बता दें कि इन दिनों गरमी का प्रकोप बढ़ गया है, ऐसे में बस स्टैंड में सभी चापाकल खराब रहने के यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. उन्हें पानी खरीद का पीना पड़ रहा था. इसके अलावा बस स्टैंड के आसपास के दुकानदार भी उक्त चापाकलों पर ही आश्रित थे. बस स्टैंड के सामने विद्या होटल संचालक बिट्टू कुमार ने बताया कि चापाकल खराब हो जाने से दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/lathicharge-on-students-going-to-lay-siege-to-cms-residence/">सीएम

आवास घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही