Search

 
 
 

LAGATAR IMPACT : डीसी ने लिया संज्ञान, डॉन बॉस्को स्कूल अब 17 जून तक बंद रहेगा

 
Ranchi :  कोकर स्थित डॉन बॉस्को स्कूल अब 17 जून तक बंद रहेगा. गर्मी को देखते हुए  शिक्षा विभाग के स्कूल बंद करने के आदेश के बावजूद यह स्कूल खुला था और कक्षाएं चल रही थी. इस संबंध में Lagatar.in">https://lagatar.in/this-school-in-the-capital-is-neither-worried-about-the-children-nor-cares-about-the-government-orders/">Lagatar.in

की खबर प्रकाशित होने के बाद रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा की ओर से संज्ञान लिया गया और कहा गया कि डॉन बॉस्को स्कूल अब 17 जून तक बंद रहेगा. [caption id="attachment_897826" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/don.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची डीसी का ऑर्डर जारी होने के बाद डॉन बॉस्को ने जारी किया स्कूल बंद का नोटिस[/caption] मालूम हो कि इन दिनों झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. इसे देखते हुए  शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को 15 जून तक बंद करने का आदेश जारी किया है. लेकिन रांची के कोकर स्थित डॉन बॉस्को स्कूल ने इस आदेश की अवहेलना कर स्कूल खोला रखा था. गुरुवार को भीषण गर्मी में डॉन बॉस्को स्कूल से बच्चे बाहर निकलते देखे गये. मामले की जानकारी ली गयी तो पता चला कि यूकेजी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों का Periodic Test चल रहा है. स्कूल द्वारा जारी टेस्ट शिड्यूल के अनुसार, टेस्ट के बाद सुबह 8.45 तक छात्र घर जा सकते हैं. शिड्यूल में 13 से 15 जून तक टेस्ट होना था. इस मामले पर स्कूल के वेबसाइट पर दिये गये नंबर पर बात कर स्कूल प्रबंधन का पक्ष लेने की कोशिश की गयी. लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. बता दें कि 13 जून को शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को 15 जून तक बंद करने का आदेश जारी किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/19-1.jpg"

alt="डॉन " width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें- NEET">https://lagatar.in/neet-proposal-to-re-examinate-1563-neet-candidates/">NEET

: नीट के 1563 उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देने का प्रस्ताव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही