Search

राष्ट्रपति के दौरे का असर, रांची सहित झारखंड में बिजली व्यवस्था सामान्य

  • टीवीएनएल एक यूनिट में खराबी, नॉर्थ कर्णपुरा भी बैठा, अतिरिक्त बिजली खरीद कर स्थिति की गयी सामान्य
  • -डिमांड के अनुसार कमी करीब 100 मेगावाट की रही
  • रात आठ बजे के बाद अतिरिक्त बिजली ली गयी
Ranchi : राष्ट्रपति के दौरे के कारण रांची सहित पूरे राज्य में बुधवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रही. हालांकि दिन के करीब 3 बजे टीवीएनएल की एक यूनिट बैठ गयी. नॉर्थ कर्णपुरा प्लांट से भी तकनीकी कारणों से उत्पादन ठप हो गया. इसके कारण 300 मेगावाट की बिजली कमी उत्पन्न हो गयी. आनन-फानन में फिर से सेंट्रल पुल से अतिरिक्त बिजली लेकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. रात आठ बजे के बाद स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गयी.

डीवीसी कमांड एरिया में भी रही बिजली कमी

डीवीसी कमांड एरिया में भी संकट उत्पन्न हुआ. 600 मेगावाट के बदले 300 मेगावाट ही बिजली डीवीसी कमांड एरिया में उपलब्ध रही. दिन में करीब 2 से 3 घंटे की शेडिंग हुई. मगर डीवीसी ने दूसरे स्रोत से बिजली लेकर अपने कमांड एरिया में स्थिति नियंत्रित किया. मालूम हो कि धनबाद, बोकारो, देवघर, गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग आदि जिलों में डीवीसी बिजली की आपूर्ति करता है.

रांची को लेकर बिजली अफसर रहे अलर्ट मोड पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभी तीन दिन तक रांची में रहेंगी. इसको लेकर अफसर पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहे. कुछ एरिया में सुबह को छोड़ कर रांची में जीरो कट पावर सप्लाई हुई. रांची को फुल लोड बिजली मिली. न लोड शेडिंग हुई और न ही कहीं लोकल फॉल्ट की समस्या उत्पन्न हुई.

बुधवार को पावर पोजिशन 

डिमांड : करीब 2600 मेगावाट उपलब्ध : 2400 से 2500 मेगावाट कमी : 50 से 100 मेगावाट नोट : रात आठ बजे के बाद से स्थिति पूरी तरह सामान्य रहने का दावा इसे भी पढ़ें – मिशन">https://lagatar.in/mission-life-campaign-started-administered-oath-of-healthy-environment/">मिशन

लाइफ कैंपेन शुरू, स्वस्थ पर्यावरण की शपथ दिलायी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//