Search

 
 
 

रघुनाथपुर ट्रेन हादसे का असर, धनबाद होकर चलीं मेन लाइन की कई ट्रेनें

 

ट्रेनों के रूट में बदलाव से यात्रियों को हुई परेशानी

Dhanbad : बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घनाग्रस्त हो गई थी. इसके चलते मेनलाइन की कई ट्रेनें (अप एवं डाउन) बुधवार की रात से गुरुवार तक धनबाद होकर चलीं. आरा-बक्सर रूट की ट्रेनें आसनसोल-धनबाद-गया के रास्ते चलने से हजारों यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. ट्रेन नंबर 12506 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, अंडाल व मालदा टाउन होकर चली. जबकि ट्रेन नंबर 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, अंडाल व मालदा टाउन, ट्रेन नंबर 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस मालदा टाउन, अंडाल, आसनसोल, धनबाद-गया, ट्रेन नंबर 12362 मुंबई-आसनसोल एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, ट्रेन नंबर 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, अंडाल व मालदा टाउन, ट्रेन नंबर 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, आसनसोल, ट्रेन नंबर 12315 कोलकाता-उदयपुर सिटी अनन्या एक्सप्रेस आसनसोल, धनबाद, गया तथा ट्रेन नंबर 12325 कोलकाता-नांगल डैम एक्सप्रेस आसनसोल, धनबाद व गया होकर चली. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/bjyms-protest-on-14th-regarding-the-problem-of-water-electricity-and-traffic-jam-in-dhanbad/">धनबाद

में पानी-बिजली व जाम की समस्या को लेकर भाजयुमो का धरना 14 को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही