Ranchi: रविवार को लगातार.इन और शुभम संदेश ने रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लो वोल्टेज से हो रही परेशानी को लेकर खबर प्रकाशित की थी. इस खबर के बाद जेबीवीएनएल हरकत में आया है. जेबीवीएनएल के रांची जीएम पीके श्रीवास्तव सोमवार की सुबह इंजीनियरों की टीम के साथ रूक्का डैम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे. पूरे दिन काम के बाद आखिरकार वाटर सप्लाई की अहमियत को समझते हुए प्लांट के लो वोल्टेज की समस्या को दूर किया गया. पीके श्रीवास्तव के निर्देश के बाद कार्यपालक अभियंता अमित कुमार, कार्यपालक अभियंता एमआरटी सरस्वती चंद्र मिश्र सहित अन्य जेबीवीएनएल कर्मी रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मुस्तैद रहे. इस शीर्षक से छपी थी खबर - रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-drinking-water-department-and-jbvnl-blame-each-other-for-low-voltage-problem/">रांचीः
लो वोल्टेज समस्या को लेकर पेयजल विभाग और JBVNL ने एक दूसरे पर किया दोषारोपण
: सांसद ने पकड़वाये चार मवेशी तस्कर, 60 से अधिक मवेशी बरामद
लो वोल्टेज समस्या को लेकर पेयजल विभाग और JBVNL ने एक दूसरे पर किया दोषारोपण
बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो करें संपर्क
जेबीवीएनएल अफसरों के द्वारा पेयजल विभाग के पावर ट्रांसफार्मर में लगे टैप को बढ़ाया गया. जिसके कारण लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी. वर्तमान में पेयजल विभाग के 6 मोटर चालू हैं. इसके साथ ही पेयजल विभाग के इंजीनियरों को प्रत्येक घंटे बिजली उपलब्धता एवं वोल्टेज की जानकारी सीधे रांची जीएम को देने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी हाल में बिजली के कारण जलापूर्ति में बाधा नहीं आए. इसे भी पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/godda-mp-caught-four-cattle-smugglers-more-than-60-cattle-recovered/">गोड्डा: सांसद ने पकड़वाये चार मवेशी तस्कर, 60 से अधिक मवेशी बरामद
Leave a Comment