Washington : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पिछले सप्ताह कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में हुई हिंसा के मामले में अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर दिया गया है. यह प्रस्ताव 197 के मुकाबले 232 मतों से पारित किया गया. रिपब्लिकन पार्टी के भी 10 सांसदों द्वारा इसके समर्थन में मतदान किये जाने की खबर है. इसके साथ ही ट्रंप अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गये हैं, जिनके खिलाफ दो बार महाभियोग चलाया जा रहा है. बता दें कि जान लें कि इस महाभियोग प्रस्ताव में निर्वतमान राष्ट्रपति पर छह जनवरी को राजद्रोह के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-left-front-and-congress-refuse-to-support-tmc-in-fight-against-bjp/17745/">पश्चिम
बंगाल : वाम मोर्चा और कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी का साथ देने से इनकार
48 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मोदी सरकार ने दी मंजूरी, 83 तेजस की होगी खरीद
की कांग्रेस-वाम दलों से गुहार, भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ ममता का साथ दें
बंगाल : वाम मोर्चा और कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी का साथ देने से इनकार
ट्रंप ने अपने समर्थकों को कैपिटल बिल्डिंग की घेराबंदी के लिए उकसाया
आरोप के अनुसार ट्रंप ने अपने समर्थकों को कैपिटल बिल्डिंग (संसद परिसर) की घेराबंदी के लिए उस समय उकसाया, जब वहां इलेक्टोरल कॉलेज के मतों की गिनती चल रही थी. लोगों के धावा बोलने की वजह से यह प्रक्रिया बाधित हुई. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी थी. चार भारतीय-अमेरिकी सांसदों एमी बेरा, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल ने महाभियोग के समर्थन में मतदान किया. इसे भी पढ़ें : दिल्लीः">https://lagatar.in/delhi-modi-government-approves-48-thousand-crore-defense-deals-83-tejas-to-be-procured/17703/">दिल्लीः48 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मोदी सरकार ने दी मंजूरी, 83 तेजस की होगी खरीद
पारित प्रस्ताव को सीनेट में भेजा जायेगा
अब इस प्रस्ताव को सीनेट में भेजा जायेगा, जो ट्रंप को कार्यालय से हटाने के लिए सुनवाई करेगी और मतदान करेगी. सीनेट 19 जनवरी तक के लिए स्थगित है. इसके एक दिन बाद 20 जनवरी को जो बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. डेमोक्रेटिक नेताओं के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा, हम जानते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने हमारे देश के खिलाफ यह राजद्रोह, यह हथियारबंद विद्रोह भड़काया. उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए. सदन में बहुमत के नेता स्टेनी होयर ने कहा कि राष्ट्रपति ने जो काम किया, उसके खिलाफ संसद की ओर से तत्काल कदम उठाये जाने की आवश्यकता है. सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैकोनल ने यह नहीं बताया कि सदन में सुनवाई किस तारीख को होगी, लेकिन उन्होंने एक बयान में कहा, बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने से पहले ऐसा होने की संभावना नहीं है. इसे भी पढ़ें : टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-appeals-to-congress-left-parties-join-mamata-against-bjps-divisive-politics/17656/">टीएमसीकी कांग्रेस-वाम दलों से गुहार, भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ ममता का साथ दें
Leave a Comment