Search

 
 
 

आदर्श आचार संहिता का कराएं अनुपालन : उपायुक्त

 
डीसी व एसपी ने की विभिन्न कोषांगों के अधिकारियों के साथ बैठक Ramgarh:  लोकसभा चुनाव के स्वच्छ, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं एसपी डॉ. विमल कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. इस दौरान उड़नदस्ता दल, स्टेटिक सर्विलांस दल, वीडियो सर्विलांस दल, वीडियो व्यूइंग दल एवं एमसीएमसी कोषांग के अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य पूरी गंभीरता से करने का निर्देश दिया गया. वहीं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित मामलों को लेकर सी विजिल एप तथा ईएसएमएस पोर्टल के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-returning-officer-held-a-meeting-with-representatives-of-political-parties/">रांचीः

निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

गंभीरता से करें निर्वाचन संबंधी कार्य : चंदन कुमार

सभी को उनके क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के सभी प्रावधानों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने एवं किसी भी तरह से अवहेलना से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया. डीसी व एवं एसपी ने सभी दलों एवं संबंधित कोषांग के अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने-अपने दल/कोषांग की बैठक कर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करने को कहा. साथ ही आगे किए जाने वाले कार्यों को लेकर कार्य योजना तैयार रखने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी, एसडीओ, जिला स्तरीय वरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/garhwa-fully-prepared-for-lok-sabha-elections-dc/">लोकसभा

चुनाव के लिए गढ़वा पूरी तरह तैयार : डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही