Simdega : सिमडेगा जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को समहारणालय सभाकक्ष में हुई. बैठक में मुख्य रूप से PMGSY, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पेयजल एवं स्वच्छता, जल जीवन मिशन, PMAY, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, मोबाइल नेटवर्किंग, की समीक्षा हुई. हर घर जल योजना का काम संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अर्जुन मुंडा ने नाराजगी जताई. उन्होंने काम में तेजी लाने और ईमानदारीपूर्वक करने का निर्देश दिया. मोबाइल टावर लगाने का काम बहुत धीमा है. PVTG गांव में रहनेवाले आदिम जनजाति के लोगों को दी जानेवाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई. उनके सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं को कार्यान्वित करने का निर्देश सांसद अर्जुन मुंडा ने दिया. वहीं स्कूलों में ड्रॉप आउट बच्चों के बारे में जानकारी ली. सिमडेगा से बच्चियों के पलायन के बारे में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को सजग रहने का आग्रह किया. स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आजीविका और वन धन केंद्रों के कार्यकलापों की भी जानकारी ली. आदर्श ग्राम योजना के तहत सिमडेगा के 250 गांवों का चयन हुआ है. साथ ही जिले में सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. [caption id="attachment_583292" align="alignnone" width="1600"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/18rc_m_163_18032023_1.jpg"
alt="दिशा की बैठक में शामिल अधिकारी और जनप्रतिनिधि " width="1600" height="1066" /> दिशा की बैठक में शामिल अधिकारी और जनप्रतिनिधि[/caption]
इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-home-guard-dsp-suspends-commander/">‘शुभम
संदेश’ इंपैक्ट : होमगार्ड डीएसपी ने कमांडर को किया सस्पेंड
Leave a Comment