Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहरी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता : अरुणा शंकर

मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. उन्हें पलामू की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने शपथ दिलाई. इस मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार भी मौजूद रहे.
Advertisement
Advertisement

Palamu :   मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अरुणा शंकर ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. उन्हें पलामू की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने शपथ दिलाई. इस मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार भी मौजूद रहे.


शपथ लेने के बाद महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित शहरी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना उनका पहला उद्देश्य रहेगा. उन्होंने कहा कि मेदनीनगर नगर निगम क्षेत्र की जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें महापौर बनाया है, उस विश्वास को पूरा करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगी.


उन्होंने कहा कि प्रथम महापौर के रूप में पिछले कार्यकाल में निगम क्षेत्र में कई विकास कार्य किए गए थे. इस बार उससे भी ज्यादा तेजी और बड़े स्तर पर विकास कार्य कराया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुनील गुप्ता, इंद्रजीत डिंपल, आकर्ष आनंद, आलोक माथुर और अरविंद राणा समेत महापौर अरुणा शंकर के कई समर्थक मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही