Search

 
 
 

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बनी जेपीसी की अहम बैठक  26-27 दिसंबर को

 
  NewDelhi :   खबर है कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति की बैठक 26 और 27 दिसंबर को होगी. राज्य के प्रतिनिधियों के मौखिक साक्ष्य रिकॉर्ड करने के लिए बैठक की जा रही है. खबर यह भी है कि  समिति 26 दिसंबर को कर्नाटक, मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्य प्रतिनिधियों के सुझाव सुनेगी.  जान लें कि वक्फ संशोधन विधेयक के लिए गठित समिति का कार्यकाल बजट सत्र 2025 के आखिरी दिन तक के लिए बढ़ाया गया है. लोकसभा ने इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है.

 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, ओडिशा और दिल्ली के प्रतिनिधियों से चर्चा  

समिति 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, ओडिशा और दिल्ली के प्रतिनिधियों से चर्चा करेगी.  संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बताया कि पिछले गुरुवार को समिति ने लखनऊ और राजस्थान से आये मुस्लिम प्रतिनिधियों से बात की. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रोफेसर माहरुख मिर्जा और राजस्थान वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सैयद अबू बकर नकवी अपने प्रस्तावित संशोधनों के साथ आये थे.   इससे पहले बुधवार क संसदीय समिति ने ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक की थी,
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही