Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिंसा व बवाल के बीच अग्निपथ योजना को लेकर अहम खबर, 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जायेगी

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : सेना की अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई हिस्सों में जारी बवाल के बीच अगले शुक्रवार यानी 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. सेना की ओर से आज शुक्रवार को यह जानकारी सामने आयी है. इस क्रम में आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने कहा कि 2022 में अग्निपथ योजना के तहत आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का सरकार का निर्णय उन युवाओं को अवसर प्रदान करेगा जो बल में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं कर सके. इसी क्रम में एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि अगले शुक्रवार (24 जून) से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जायेगा

जनरल मनोज पांडे ने कहा कि सेना को उम्र में एकमुश्त छूट देने का सरकार का फैसला मिल गया है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की जायेगी. सेनाध्यक्ष ने युवाओं से भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल होने के अवसर का लाभ उठाने का भी आह्वान किया. सेना प्रमुख ने एक बयान में कहा है कि उम्र सीमा में बढ़ोतरी के फैसले का निर्णय हमारे कई युवा, ऊर्जावान और देशभक्त युवाओं के लिए एक अवसर प्रदान करेगा, जो COVID-19 के बावजूद भर्ती रैलियों में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे. जनरल पांडे ने कहा,भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जायेगा. कहा कि हम अपने युवाओं से भारतीय सेना में अग्निशामक के रूप में शामिल होने के इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान करते हैं.

भर्ती के लिए आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल किया गया है

केंद्र सरकार ने कल गुरुवार को अग्निपथ योजना के विरोध के बीच अभ्यर्थियों की आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दी है. बता दें कि यह छूट सिर्फ इस साल सेना में भर्ती के लिए दी गयी है. पूर्व में अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सरकार ने साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल की आयु निर्धारित की गयी थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही