Search

 
 
 

IMPORTANT NEWS : 2 सितंबर को बंद रहेंगे झारखंड के सभी पेट्रोल पंप, जानें कारण

 
Ranchi : शुक्रवार को झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में 2 सितंबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया गया है. 17 अगस्त से पेट्रोल पंप कर्मी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने जानकारी दी कि पेट्रोलियम डीलर्स की बैठक में 7 सूत्री मांगों पर चर्चा हुई है. उन्होंने मांग की है कि 22 प्रतिशत VAT को घटाकर 17 प्रतिशत किया जाए. वहीं VAT रिटर्न से पेट्रोलियम डीलर्स ने मुक्ति मांगी है. बैठक में निर्णय लिया गया कि व्हाइट पेपर के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात रखेंगे. इसे भी पढ़ें -सरयू">https://lagatar.in/ranchi-saryu-rai-praised-mainiyan-scheme/">सरयू

राय ने मंईयां योजना की तारीफ कर कहा -अब सरकार शुरू करे भईया योजना

राज्यपाल के माध्यम से केंद्र को अपनी मांग भेजेंगे

अध्यक्ष अशोक सिंह बताया कि हर तीन साल में पेट्रोलियम डीलर्स को रिनुअल चार्ज देना होता है. वहीं पेट्रोल पंप मशीन के लिए हर साल 18 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं. केंद्र और राज्य सरकार से पेट्रोलियम डीलर्स ने मार्जिन बढ़ाने की अपनी मांग भी रखी है. पेट्रोलियम डीलर्स अपनी मांग को राज्यपाल के माध्यम से केंद्र को भेजेंगे. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-attack-on-modi-government-no-control-on-black-money-fake-notes-what-was-achieved-by-demonetization/">कांग्रेस

का मोदी सरकार पर हमला, कालेधन, नकली नोट पर अंकुश नहीं, नोटबंदी से क्या हासिल हुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही