Search

 
 
 

Important News : VC दिनेश सिंह के चहेते सहित अन्य से वेतन मद में ली गयी अधिक राशि की वसूली का आदेश

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के VC दिनेश सिंह के चहेते सहायक संजय सिंह सहित चार से वसूली का आदेश दिया गया है. इससे संबंधित आदेश की फाइल दबा दी गयी है . इससे वेतन मद में ली गयी अधिक राशि की वसूली नहीं हो पा रही है.
 

Ranchi :  नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के VC दिनेश सिंह के चहेते सहायक संजय सिंह सहित चार से वसूली का आदेश दिया गया है. इससे संबंधित आदेश की फाइल दबा दी गयी है . इससे वेतन मद में ली गयी अधिक राशि की वसूली नहीं हो पा रही है.

 

उल्लेखनाय है कि जांच के बाद चार लोगों का वेतन अधिक निर्धारित करने और भुगतान करने का मामला प्रकाश में आया था. अधिक वेतन लेने वालों में संजय कुमार सिंह, रवि मुखर्जी, संतोष कुमार आदि का नाम शामिल था.

 

संतोष कमार सेवानिवृत हो चुके हैं. उनके द्वारा वेतन मद में ली गयी अधिक राशि की वसूली सेवानिवृति के बाद मिलने वाली राशि में से की जा चुकी है. फिलाहाल अन्य तीन लोगों से वसूली नहीं हो पा रही है. क्योंकि वसूली के आदेश से संबंधित फाइल दबा दी गयी है.

 

सहायक संजय कुमार सिंह, VC के चहेते हैं. VC ने संजय कुमार सिंह के लिए सिंडिकेट के फैसले को अपने ही स्तर से बदल दिया. उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के आलोक में सिंडिकेट ने संजय कुमार सिंह के विश्वविद्यालय से हटाकर उनके मूल पद पर भेजने का आदेश दिया था.

 

सिंडिकेट के फैसले के आलोक में विश्वविद्यालय से 15 मई 2025 को संजय सिंह व अन्य को उनके मूल पद पर भेजने से संबंधित आदेश जारी किया . दूसरे दिन यानी 15 मई 2025 को विश्वविद्यालय की ओर से तीसरा आदेश( NPU/R/271/25) जारी किया गया.

 

इस आदेश के सहारे संजय कुमार सिंह को GLA College  मेदनीनगर से हटाकर फिर से विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही