Search

 
 
 

चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने में मीडिया की अहम भूमिका : डीसी

 
आई एम वेरिफाइड वोटर अभियान को सफल बनाने और शत-प्रतिशत मतदान करने पर डीसी ने दिया जोर Hazaribagh: आगामी लोकसभा चुनाव में आमजनों की भागीदारी बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है. इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मीडिया द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार से इसके सकारात्मक परिणाम देखे जा सकते हैं. उक्त बातें उपायुक्त नैंसी सहाय ने शनिवार को अपने कार्यालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान कही. बताया कि आगामी 4 मार्च को सुबह 10 बजे से सोशल मीडिया में हैसटैग अभियान का आयोजन होगा. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा समावेशी चुनाव में सबकी भागीदारी सुनिश्चत हो. कहा, प्रायः यह देखा गया है कि शहरी क्षेत्र के मतदाताओं के पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं रहने के कारण वे मतदान करने नहीं जाते हैं, इसके लिए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को घर-घर भेज कर सभी मतदाताओं के पास पहचान पत्र उपलब्ध है या नहीं, इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है. इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-ministers-visit-to-giridih-on-march-4-dc-held-a-meeting-with-officials-3-news-including/">मुख्यमंत्री

का गिरिडीह दौरा 4 मार्च को, डीसी ने अधिकारियों संग की बैठक समेत 3 खबरें

4 मार्च को सोशल मीडिया पर चलेगा हैस्टैग अभियान

वहीं, जिनके पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनका नया रिप्लेसमेंट कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है. उपायुक्त ने जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह अपना नाम मतदान केंद्र जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से अथवा ऑनलाइन वेाटर हेल्प लाइन ऐप या वोटर्स सर्विस पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/)

के माध्यम से जांच कर संतुष्ट हो जाएं कि उनका नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं. यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, अथवा कोई त्रुटि है, तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु आवेदन संबंधित बीएलओ अभियान दिवस को अपने मतदान केंद्र पर प्रपत्र 6, 7 व 8 के साथ उपस्थित होंगे. उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील की कि मतदाता सूची अथवा ऑनलाइन नाम जांच करने के उपरांत संतुष्ट होने पर मतदाता सूची की प्रति के साथ सेल्फी/फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया पर हैशटैग आई एम वेरिफाइड वोटर का उपयोग करते हुए पोस्ट करे. इस दौरान स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रेस प्रतिनिधियों को मतदाता प्रतिज्ञा का शपथ पाठ भी कराया गया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-vis-conspiracy-going-on-in-cnt-to-abolish-section-49-champai-soren/">झारखंड

विस : चल रही सीएनटी में धारा-49 को खत्म करने की साजिश : चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही