Ranchi : राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के. रविकुमार ने कहा है कि मतदाता जागरूकता अभियान मे राज्य के नगर निकायों अहम भूमिका है. आम लोगों की जीवन से प्रत्येक दिन नगर निकायों वास्ता पड़ता है. के. रविकुमार ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में नगर निकायों के साथ आयोजित समीक्षा दौरान ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि चार राज्यों मे विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसलिए अधिक मतदान हो इस पर फोकस करना है. नगर निकाय स्थानीय कोचिंग सेंटर, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों, रात्रि आश्रयणी और वृद्धाश्रमों में मतदाता जारूकता अभियान चलायें. हर निजी घर, फ्लैट, अपार्टमेंट और सरकारी कालोनियों में जाकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाये. शहरी स्लम एरिया के मतदाताओं को मतदान के जागरूक करने पर विशेष बल दिया जाये. क्षेत्र में काम करने वाली बीएलओ से कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों को पूछ कर समाधान करने का प्रावधान किया जाये. इसे भी पढ़ें- बेगूसराय:">https://lagatar.in/begusarai-suspicious-death-of-woman-in-jail-allegation-of-domestic-violence-2/">बेगूसराय:
जेल में बंद महिला की संदिग्ध मौत, घरेलू हिंसा का था आरोप
ने स्पेशल ब्रांच के IG से सक्रिय नक्सली संगठन, अपराधी व स्प्लिंटर ग्रुप की मांगी जानकारी [wpse_comments_template]
जेल में बंद महिला की संदिग्ध मौत, घरेलू हिंसा का था आरोप
प्रचार प्रसार में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्णः अरवा राजकमल
नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है. अभियान से संबंधित निकायों द्वारा किये जा रहे कार्य समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे अवश्य आने चाहिए जिससे मतदाता अपने अधिकार और कर्तव्य को जान पायेंगे. राजकमल ने कहा कि वर्तमान समय में किसी अभियान को सफल बनाने मे सोशल मीडिया की भूमिका कम नहीं होती. नगर निकाय सोशल मीडिया का उपयोग करें. समीक्षा के क्रम मे रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार , सुडा डायरेक्टर अमित कुमार, अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार और डीएमए डायरेक्टर सत्येंद्र कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें -DGP">https://lagatar.in/dgp-asked-ig-of-special-branch-for-information-about-active-naxalite-organizations-criminals-and-splinter-groups/">DGPने स्पेशल ब्रांच के IG से सक्रिय नक्सली संगठन, अपराधी व स्प्लिंटर ग्रुप की मांगी जानकारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment