Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : DC हजारीबाग

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: डीसी नैंसी सहाय ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया. डीसी ने समाहरणालय में सोमवार को जिलास्तर पर तीन शिक्षकों को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया. जिला स्तरीय पुरस्कार से रविंद्र कुमार, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक केएन प्लस टू उच्च विद्यालय इचाक को सम्मानित किया गया. अनुमंडल स्तरीय शिक्षक के रूप में सदर के विजय कुमार मसीह स्नातक प्रशिक्षित प्लस टू उच्च विद्यालय कटकमसांडी और बरही अनुमंडल क्षेत्र से बमबम कुमार परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय गौरियाकर्मा को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/hemant-challenges-bjp-we-are-ready-to-show-power-inside-and-outside-the-house/">हेमंत

ने बीजेपी को ललकारा, ‘हम सदन के अंदर और बाहर शक्ति दिखाने को हैं तैयार’
शिक्षकों को उनके नवाचारी गतिविधियों, प्रयोगों, विद्यालय में बच्चों के रिजल्ट, शिक्षा से संबंधित उनके प्रकाशित लेख और आउटस्टैंडिंग कार्यों के आधार पर चयनित किया गया. इस अवसर पर DC ने कहा कि शिक्षक मनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाता है. शिक्षक जीवन में सही और गलत को परखने का तरीका बताता है. राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है. हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए. वे हमारे मार्गदर्शक होते हैं. इसे भी पढ़ें– मधेपुरा">https://lagatar.in/madhepura-sps-mobile-theft-case-dig-ordered-investigation/">मधेपुरा

एसपी का मोबाइल चोरी मामला : डीआईजी ने दिया जांच के आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही