Search

 
 
 

पोषण मिशन समर अभियान में सुधार लाएं : राजेश्वरी बी

 
Ranchi : पोषण मिशन पर समर अभियान की समीक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का दो दिवसीय कार्यशाला प्रोजेक्ट भवन सभागार में हुआ. बैठक में राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक राजेश्वरी बी ने राज्य पोषण मिशन की ओर से जिलों को प्रगति में सुधार लाने के लिए निर्देश दिया. बैठक में समर अभियान कार्यक्रम में नामांकित बच्चे, अति गंभीर कुपोषण श्रेणी से ठीक हुए बच्चे विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई. कार्यक्रम में पांच जिला चतरा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, साहेबगंज और लातेहार के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका व समर अभियान के क्षेत्रीय प्रबंधक को समुदाय स्तर पर अति गंभीर कुपोषण के उपचार, संचार रणनीति, पोषण ट्रेकर आदि पर प्रशिक्षण दिया गया. बैठक में राज्य पोषण मिशन के अवर सचिव अरसद जमाल, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, एससीओई, रिम्स के अफसर और कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -CM">https://lagatar.in/cm-hemant-sorens-meeting-on-law-and-order-asked-dgp-to-improve-system-in-15-days/">CM

हेमंत सोरेन की कानून व्यवस्था पर बैठक, DGP से कहा – 15 दिन में सुधारें व्यवस्था
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही