Search

इमरान खान का कोर्ट में दावा- मुझे जहर का इंजेक्‍शन देकर मार सकते हैं, 24 घंटे वॉशरूम नहीं जाने दिया

पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी गिरफ्तार
Islamabad : पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस्‍लामाबाद हाईकोर्ट पेश किए जाने के दौरान सनसनीखेज दावा किया है. इमरान खान ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे तक उन्‍हें वॉशरूम नहीं जाने दिया गया. पीटीआई नेता ने आशंका जताई कि उन्‍हें धीरे-धीरे मारने वाले जहर का इंजेक्‍शन दिया जा सकता है. इस बीच नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (NAB) को इमरान खान को आठ दिनों तक रिमांड में रखने का आदेश मिला है. इस तरह अभी इमरान नैब की गिरफ्त में ही रहने वाले हैं. इस बीच इमरान खान की पार्टी के नेता और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गिरफ्तारी कर लिया गया है. शाह महमूद कुरैशी को इमरान का सबसे करीबी माना जाता है.

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है. नैब की गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट के सुनाए फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इस याचिका में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इमरान की पार्टी पीटीआई द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है.

मुझे मकसूद चपरासी की तरह से मार सकते हैं- इमरान

इमरान ने यह भी कहा कि उन्‍हें डर है कि जेल में मारा जा सकता है. वो मुझे मकसूद चपरासी की तरह से मार सकते हैं. इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पार्टी) ने भ्रष्टाचार मामले में अपने प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को देशव्यापी बंद का आह्वान किया है, जिससे मुल्क में दूसरे दिन भी बड़े पैमाने पर हिंसा होने की आशंका जताई जा रही है. इमरान को मंगलवार को देश के अर्धसैनिक बलों ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के आदेश पर उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे. पूर्व क्रिकेटर इमरान खान (70) की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के समर्थकों ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें – तोशाखाना">https://lagatar.in/charges-framed-against-imran-khan-in-toshakhana-case/">तोशाखाना

मामले में इमरान खान के खिलाफ आरोप तय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp