Search

 
 
 

इमरान खान ने 60 अरब रुपये का घोटाला किया, इसलिए गिरफ्तारी : शहबाज शरीफ

 
Islamabad : पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने हिंसा के 31 घंटे बाद देश को संबोधित किया. बुधवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अपने संबोधन में इमरान खान पर जमकर हमला बोला. कहा कि इमरान की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार की वजह से हुई है. 60 अरब रुपये के मामले में, कैसे लिफाफे में बंद करके आबिना से कैसे मंजूर किया गया, ये शक के घेरे में है. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना दहशतगर्दी है. इमरान ने कानून की धज्जियां उड़ाई है. इमरान और पीटीआई समर्थकों ने तोड़फोड़ की, आगजनी की. इमरान के समर्थकों ने देशवासियों को खतरे में डाला. दुश्मन की तरह सरकारी संस्थानों पर हमला किया गया. इमरान की पार्टी ने घटिया हरकत की.

सियासत के बदले अंजाम अच्छा नहीं होता

उन्होंने कहा कि इमरान के जालिम शासन के बाद सत्ता आई. सियासत के बदले अंजाम अच्छा नहीं होता. इमरान के समय कई नेता जेल के अंदर थे. इमरान के जालिम शासन में तुरंत गिरफ्तारी हो जाती है. तब जुर्म नहीं, चेहरा देखा जाता था. उस समय बदले की कार्रवाई होती थी. विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में जेल भेजा गया. इल्जाम पर ही गिरफ्तारी हो जाती थी. हम पर जो इल्जाम लगाए, वो साबित नहीं हुए. हमारा 40 साल का रिकॉर्ड खंगाला गया. हमने कानून का सामना करने से इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ 100 से अधिक NAB मामलों में कोर्ट में पेश हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-assembly-elections-congress-bats-in-exit-polls-bjp-jolts/">कर्नाटक

विधानसभा चुनाव : एग्जिट पोल में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, भाजपा काे झटका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही