International News : पाकिस्तान से बड़ी खबर आयी है. पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को मेडिकल चेकअप के बाद इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस रावलपिंडी की अदियाला जेल शिफ्ट किये जाने की खबर है.
जियो न्यूज ने जेल सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि इमरान खान को कडी सुरक्षा के बीच अस्पताल से जेल लाया गया और सेल में शिफ्ट कर दिया गया है.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ के आदेश पर आधी रात को मेडिकल जांच के लिए अदियाला जेल से शिफा अस्पताल ले जाया गया था.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय ने सरकार की समीक्षा याचिका वापस लौटा दी थी. याचिका इमरान खान को अस्पताल भेजे जाने के खिलाफ दाखिल की गयी थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.